पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत ‘भारत के पूर्वी मोर्चे ’ विषय पर व्याख्यान
बिहार लोक भवन में ‘पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह’ के तहत भारत के पूर्वी मोर्चे पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। लेफ्टिनेंट जनरल पी.सी. नायर (सेवानिवृत्त) और मेजर जनरल जे.एस. नंदा (सेवानिवृत्त) ने म्यांमार व बांग्लादेश के बदलते हालात, सुरक्षा चुनौतियों और भारत के कूटनीतिक विकल्पों पर विचार रखे।
म्यांमार के संदर्भ में सीमा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और चीन के बढ़ते प्रभाव, जबकि बांग्लादेश के संदर्भ में बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और भारत के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा हुई।
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पूर्वी मोर्चे को व्यापक एवं दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टि से समझने की आवश्यकता पर बल दिया।
India’s Eastern Flank (Bangladesh) Maj Gen J S Nanda (Retd)
India’s Eastern Flank (Myanmar) by Lt Gen PC Nair (Retd)