बंद करना

    पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत ‘मक्का समझौता, पाकिस्तान और भारत-पाकिस्तान संबंधों का भविष्य’ विषय पर व्याख्यान

    • प्रारंभ तिथि : 31/08/2026
    • समाप्ति तिथि : 31/08/2026
    • स्थान : बिहार लोकभवन

    माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में ‘पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह’ व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम संस्करण में भाग लिया। इस अवसर पर प्रख्यात राजनयिक, विद्वान एवं लेखक श्री टी.सी.ए. राघवन ने “मक्का समझौता, पाकिस्तान और भारत-पाकिस्तान संबंधों का भविष्य” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
    श्री राघवन ने तेजी से बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों का व्यावहारिक आकलन प्रस्तुत करते हुए भारत के लिए दक्षिण एशियाई पड़ोस के प्रति दीर्घकालिक और संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आतंकवाद के प्रति भारत के दृढ़ और अडिग रुख के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक संवाद की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।