विश्व बाल दिवस समारोह।
माननीय राज्यपाल, बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन में यूनिसेफ, बिहार द्वारा आयोजित विश्व बाल दिवस, 2026 कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “मेरा दिन, मेरे अधिकार, मेरा भविष्य” है।
बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें जागरूक रहने, तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने, सभी जेंडर के प्रति सम्मान का भाव रखने, बड़े सपने देखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता एवं साफ-सफाई, अच्छे स्वास्थ्य, स्वतंत्र चिंतन तथा वंचित बच्चों की सहायता करने के महत्व पर जोर दिया।
विकसित भारत@2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के नेतृत्वकर्ता होंगे, जो इसे साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।