बंद करना

    पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत ‘कूटनीतिः विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाली शक्ति’ विषय पर व्याख्यान

    • प्रारंभ तिथि : 27/09/2026
    • समाप्ति तिथि : 27/09/2026
    • स्थान : Bihar Lok Bhavan

    बिहार लोक भवन में पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने ‘कूटनीतिः विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाली शक्ति’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आज कूटनीति निवेश, तकनीक, बाजार, ऊर्जा, व्यापार और रोजगार के अवसरों से भी गहराई से जुड़ी है। भारत की विदेश नीति का केंद्र राष्ट्रीय हित है और वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से घरेलू क्षमताओं को सुदृढ़ करना ‘विकसित भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण है।
    माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए आर्थिक प्रगति के साथ वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत स्थिति और राष्ट्रीय हितों की रक्षा भी आवश्यक है।