बंद करना

    बिहार लोक भवन में एनसीसी कैडेटों का ओरिएंटेशन सेमिनार ‘संवाद’ आयोजित।

    • प्रारंभ तिथि : 16/09/2026
    • समाप्ति तिथि : 16/09/2026
    • स्थान : बिहार लोक भवन

    माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार लोक भवन, पटना में एनसीसी कैडेट्स के उन्मुखीकरण सेमिनार ‘संवाद’ को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रभावी संवाद को जीवन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत विरासत को नई पीढ़ी और विश्व के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर बल दिया। साथ ही, हाइब्रिड वॉरफेयर के दौर में फेक न्यूज एवं गलत सूचनाओं से सावधान रहने तथा तथ्यों की पुष्टि करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने युवाओं से जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।