बिहार लोक भवन में बुनियादी CPR प्रशिक्षण
माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) एवं महिला इमदाद कमिटी की अध्यक्ष व लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन ने बिहार लोक भवन में महिला इमदाद कमिटी एवं जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना द्वारा राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आयोजित ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण’ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आपात स्थिति में सीपीआर जैसी बेसिक स्किल किसी की जान बचाने में बेहद अहम हो सकती है। उन्होंने सीपीआर प्रशिक्षण को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों तक व्यापक रूप से पहुँचाने तथा 8वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को भी इसका प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।